सार्वजनिक उपकारी एवं धर्म, जाति लिंग में बिना किसी भेद-भाव के मानव समाज के पीड़ित, अशिक्षित, गरीब अनाथ मानव की सेवा करना तथा सामाजिक समरसता हेतु धर्म का प्रचार-प्रसार व सामाजिक व्यवस्था को नियमित कर मर्यादा की स्थापना करना। भारतीय संस्कृति को अक्षुण्ण रखने हेतु सामूहिक प्रयास करना।
नर्सरी (प्राइमरी) से लेकर डिग्री कॉलेज तक के विद्यालयों की स्थापना करना तथा उनका संचालन कर समान शिक्षा प्रदान करना।
धर्मार्थ उद्देश्यों जैसे कि अनाथ निराश्रित वृद्ध महिला-पुरुष परित्यक्ता गरीब व निर्धन महिलाओं व विकलांगों के लिए आवास, वस्त्र भोजन व दवा आदि उपलब्ध कराना।
निर्धन व गरीब बच्चों तथा शारीरिक रूप से विकलांग बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करना और शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराना।
गरीब विधवा एवं अनाथ बच्चों के कल्याण हेतु कार्य करना।
दैविक आपदाओं जैसे बाढ़, अकाल, भूकंप, युद्ध, उपद्रव दंगा या बलवा इत्यादि से पीड़ित जन को हर सम्भव आर्थिक व अन्य प्रकार से सहायता उपलब्ध कराना।
उच्च तकनीकी शिक्षा आई.टी.आई. आदि शिक्षा कम्प्यूटर शिक्षा का प्रबन्ध कराना।
ट्रस्ट को दान देने वाले दान-दाताओं को आयकर मुक्ति हेतु आयकर के नियमों का पालन कर आयकर से मुक्त कराना।
कवि सम्मेलन नाटक आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सामाजिक परिवर्तन हेतु प्रयास करना और महिलाओं के गर्भस्थ शिशु हत्या को रोकने का प्रयास करना।
ट्रस्ट के माध्यम से मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज आयुर्वेद अनुसंधान शाला की स्थापना करना और मेडिकल कैम्प के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाएं गरीबों तक पहुंचाना।